फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

बाजार में पटाखे बेचे जाने के विरोध में पटाखा बिक्रेताओं ने धार रोड बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
पटाखा विक्रेताओं प्रदर्शन के दौरान धार रोड पर लगा जाम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बाजार में बिना अनुमति पटाखे बेचे जाने के विरोध में क्रेकर्स एसोसिएशन ने सुभाष चौक पर धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन बंद करवाया।
विज्ञापन

पटाखा विक्रेताओं का कहना था कि बाहर पटाखे बिकने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। वीरवार सुबह आठ बजे से ही पटाखा विक्रेताओं ने सुभाष स्टेडियम में स्टॉलों को सजा लिया था। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे पटाखा विक्रेताओं को जानकारी मिली कि बाजार में बिना अनुमति के पटाखे बेचे जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद पटाखा विक्रेता एकजुट होकर सुभाष चौक पहुंचे और धार रोड को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन शुरू होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी मिलने पर डीएसपी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उनको बताया कि हजारों रुपये खर्च करने पर प्रशासन ने सुभाष स्टेडियम में पटाखों के स्टॉल लगाने की अनुमति दी है। आदेशानुसार स्टेडियम के बाहर कोई भी पटाखे नहीं बेच सकता। इसके बावजूद बाजार में धड़ल्ले से पटाखे बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जानकारी होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बाहर खुले में पटाखों के बिकने से नुकसान होने की बहुत ज्यादा संभावना है। उनको हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। इस पर पुलिस ने सभी विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि बाहर पटाखा बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बाजार का निरीक्षण कर जांच करेगी। आश्वासन के बाद प्रदर्शन बंद हुआ, और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

उधमपुर के बाजार में पटाखे बेचे जाने के विरोध में धार रोड बंद कर प्रदर्शन करते पटाखा बिक्रेता

उधमपुर के बाजार में पटाखे बेचे जाने के विरोध में धार रोड बंद कर प्रदर्शन करते पटाखा बिक्रेता- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed