फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

ग्रामीण क्षेत्रों में जेके बैक की शाखाएं खोलने मे हो रही देरी को लेकर पैथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन हर्ष देव सिंह की

विज्ञापन
protest
जेके बैंक के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हर्षदेव सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले के विभिन्न दूरदराज गांवों में जेएंडके बैक की शाखाएं खोलने में लगातार देरी हो रही है। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षामंत्री हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में दोमेल चौक पर जेएंडके बैंक के कार्यालय के बाहर इसके चेयरमैन और डीजीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जेएंडके बैंक की शाखाएं खोलने को लेकर बैंक के उच्च अधिकारी जानबूझकर देरी कर रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि जिले के दूरदराज इलाकों में सालों पहले जेएंडके बैंक की शाखाएं खोलने की मंजूरी मिली थी। लेकिन, अब इनमें बिना वजह देरी की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने डीजीएम और बैंक के चेयरमैन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा जिले के दूरदराज गांवों के लोगों को लेनदेन एवं बैंक के अन्य कार्यों के लिए दूर तक जाना पड़ता है। अधिकतर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने करने के लिए सरकार ने जेएंडके बैंक को मान्य किया है। लेकिन, जिले के कई दूरदराज इलाके ऐसे हैं जहां बैंक के उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जिले के बरमीन, पटनगढ़, बब्बे, चौड़पांजिया, गढ़ सामनाबंज, मजौड़ी, आदि क्षेत्रों में जल्द बैंक की शाखाएं खोली जाएं। इस अवसर पर विनोद भगत, रामपाल भगत, तिरेंतर सिंह, आदि मौजूद थे।

जेके बैंक के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हर्षदेव सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ता

जेके बैंक के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हर्षदेव सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ता- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed