फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

पंचायत बप्प में मनरेगा की बकाया देनदारियों को लेकर ग्रामीणों ने आरडीडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
उधमपुर/चिनैनी। मनरेगा के बकाए की मांग को लेकर चिनैनी-घोरडी के नेता जगदेव सिंह जग्गा ने पंचायत बप्प में सरपंच बलवान सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इसमें औरतों व बच्चों ने भी शामिल होकर ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

सरपंच बलवान सिंह ने कहा कि मनरेगा की बकाया देनदारियों को जारी करने की मांग को लेकर जगदेव सिंह ने आरडीडी के खिलाफ प्रदर्शनों की श्रृंखला शुरू की है। जिसका वह पूरा समर्थन करते हैं। गरीब लोगों को एमजीनरेगा की बकाया राशि का भुगतान सरकार जल्द रिलीज करे, नहीं तो गांव का बच्चा-बच्चा पंचायत से बाहर निकलकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जगदेव सिंह ने कहा कि गरीब लोगों की साल 2016, 17 और 18 की देनदारी फंसी हैं, उसे सरकार जल्द जारी करे। श्रमिकों का लाखों रुपया एमजीनरेगा में फंसे होने की वजह से वह काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मजदूर अपनी दिहाड़ी पर निर्भर होता है। अगर सरकार इस तरह लोगों के साथ नाइंसाफी करेगी तो गरीब आदमी के पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई रास्ता शेष नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed