फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

उधमपुर जिला अस्पताल से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो भड़के परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस ले जाने के लिए एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने से भड़के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जोरादार प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल परिसर में शव रखकर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए सीमएओ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिरमा नदी को पार करते समय डूबने से वीरवार को पंजाबू नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शुक्रवार सुबह शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया लेकिन उसे वापस ले जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस सेवा मुहैया नहीं करवाई गई। दो घंटे तक अस्पताल प्रबंधन से वह एंबुलेंस मुहैया करवाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रबंधन उन्हें तरह-तरह के बहाने बनाकर टालता रहा। कई घंटों तक दरबदर होने के बाद भी जब उन्हें एंबुलेंस सेवा मुहैया नहीं करवाई गई तो उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास जब शव को जिला अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस है तो फिर उसे वापस भेजने के लिए एंबुलेंस क्यों नहीं मुहैया करवाई गई। अस्पताल परिसर में चार-चार एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद उन्हें करीब दो घंटों तक बहानेबाजी करके टालने का काम किया गया और वह एंबुलेंस मिलने के इंजतार में घंटों तक अस्पताल परिसर के बाहर शव को लेकर खडे़ रहे। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed