फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

चिनैनी में अर्धनग्न होकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर/चिनैनी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी रविवार को अवकाश वाले दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। चिनैनी में कर्मियों ने विभाग के कार्यालय के बाहर कर्मियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कहा कि यदि उनसे कार्य पूरा लिया जाता है तो फिर उनके वेतन को देने के लिए क्या परेशानी है, जबकि कई कर्मी ऐसे हैं जो सेवानिवृत्त होने को हैं, लेकिन अभी तक स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें हल नहीं होने तक वे संघर्ष जारी रखेंगे। उधर, हड़ताल के कारण गांव तथा शहर में पेयजल संकट बढ़ गया है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

----------------------------------
अस्थायी कर्मियों को जल्द नियमित करने की उठाई मांग
रियासी। भाजपा नेता एवं जम्मू-कश्मीर यूनियन टेरिटरी कार्यकारी सदस्य एडवोकेट पवन देव सिंह ने उपराज्यपाल से मांग की है कि सरकारी विभागों के अस्थायी कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए। जलशक्ति विभाग का सारा दारोमदार अस्थायी कर्मियों पर है। लेकिन उनको न तो समय पर वेतन मिलता है और और न उन्हें रेगुलर किया जा रहा है। कुछ अस्थायी कर्मी सेवानिवृत्त हो गए हैं और कुछ होने की कगार पर है। अन्य विभागों में भी ऐसी ही स्थिति है, यहां कर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कई अस्थायी कर्मचारियों से जलशक्ति विभाग ने यह कहकर कि उनको स्थायी किया जाएगा, उनकी हजारों कनाल जमीन विभाग के नाम डोनेट करवाई, लेकिन आज तक स्थायी नहीं किया गया, यह भी जांच का विषय है। प्रेसवार्ता में विजय रस्याल, हिम्मत सिंह आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed