फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest news

Udhampur News: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
उधमपुर। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में नंबरदार और चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान प्रशोत्तम लाल का कहना था कि उनकी सबसे बड़ी मांग वेतन की है। इसके कारण उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है, जोकि बहुत कम है। उन्होंने कहा कि उनका वेतन 25 हजार रुपये होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे जिले की आठ तहसीलों के लोग यहां पर आए हुए हैं। पूरे जम्मू कश्मीर में चौकीदार व नंबरदारों को सेवानिवृत्त होने के बाद भी इन लोगों को सरकार की ओर से कुछ नहीं दिया जाता है। हमें सिर्फ सरकार हमें आश्वासन देती है। रवींद्र सिंह नबंरदार सत्यालता का कहना था कि वे लोग पिछले काफी लंबे समय से अपने वेतन बढ़ाने की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं लेकिन सरकार की ओर से उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं चौकीदार व नंबरदारों के समर्थन में आए डीडीसी जगानू परीक्षित सिंह का कहना था कि चौकीदार व नबंरदार का जन्म से लेकर मृत्यु तक पूरी जिम्मेवारी इन लोगों की होती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर में बच्चे का जन्म होता है तो उसका पूरा रिकाॅर्ड चौकीदार के पास होता है और इन्हें पुलिस चौकी में जमा करवाना होता है, तब जाकर हमें बच्चे का बर्थ प्रमाण पत्र मिलता है। उन्होंने कहा कि जब जमीनों की गिरदावरी होती है तो भी इन लोगों को सारा दिन तहसीलों में रिकाॅर्ड लेकर आना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि चौकीदार व नंबरदारों का वेतन जल्द से जल्द बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed