फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest news

Udhampur News: मांगों को लेकर मजदूर दस्तकार यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
लंबित मांगों व समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर दस्तकार यूनियन के सदस्य।
उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन की बैठक वीरवार को विश्वकर्मा मंदिर में जिला प्रधान दर्शन कुमार मिस्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें श्रमिकों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी लाल तथा समाजसेवक डाॅ. मुल्ख राज भमागी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।दर्शन कुमार ने कहा कि बीते 10 साल में महंगाई और बेरोजगारी काफी ज्यादा बढ़ गई है। आटा पहले 15 रुपये किलो मिलता था। वह अब 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है। उधर बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 10 साल में युवा नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं, इसलिए सरकार से उनकी मांग है कि महंगाई को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर इतना महंगा राशन खरीद कर खाने में असमर्थ हैं, इसलिए उनकी मांग है कि मजदूरों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सस्ती दरों पर राशन और जरूरी खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने के लिए दुकानें खोली जाएं। इसके अलावा मजदूरों के लिए बुढ़ापा पेंशन का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में 60 साल की आयु के बाद मजदूरों के लिए बुढ़ापा पेंशन का प्रावधान किया गया है लेकिन जम्मू कश्मीर में मजदूरों के लिए बुढ़ापा पेेंशन लागू नहीं की गई है। बुढ़ापा, दिव्यांग और विधवा पेंशन को भी बढ़ाकर हीन हजार रुपये किया जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी इन प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर जिला सचिव केवल कृष्ण व अन्य जिला पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed