फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

देवी पिंडी स्थल के आपत्तिजनक वीडियो वायरल पर जताया रोष

विज्ञापन
protest
कटड़ा। धर्मनगरी से 10 किमी दूर देवी पिंडी स्थल को लेकर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो पर सनातन धर्म सभा और विश्व हिंदू परिषद ने रोष जताया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा सहित विश्व हिंदू परिषद के जम्मू कश्मीर व लद्दाख के प्रांत सह मंत्री करण सिंह ने वायरल वीडियो की निंदा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस वीडियो के आधार पर उपायुक्त और एसएसपी के समक्ष भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। अगर पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले पर ढिलाई बरती तो और समाज में कानून व्यवस्था खराब होने की जिम्मेदार केवल पुलिस होगी। उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत धार्मिक आस्थाओं को भड़काया जा रहा है, जिससे समाज में माहौल खराब हो।
विज्ञापन

उधर, सनातन धर्म सभा कटड़ा के उप प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे। ऐसी घटनाओं से समाज में शांति भंग होती है। उनका कहना है कि वह पुलिस व प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ अराजक तत्व देवी पिंडी स्थल पर शौच करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के कटड़ा मंडल प्रधान व डीडीसी सदस्य पैंथल ब्लॉक राजेंद्र मेंगी ने कहा कि बीते वर्ष भी जून में कुछ युवाओं ने धार्मिक नौ देवी पिंडी स्थल के साथ बहती पवित्र नदी में शराब पीने का वीडियो वायरल किया था। तब प्रशासन ने समय पर कार्रवाई की थी। उम्मीद है कि प्रशासन इस बार भी कार्रवाई करेगा, और दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। वहीं, भाजपा नेता व कटड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने कहा कि प्रशासन उन्हें दंडित करे जो समाज में जहर फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed