फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

धक्कामुक्की के बाद भी धरने पर बैठे रहे गैर शिक्षण कर्मी

विज्ञापन
protest
श्री माता बैष्णों देवी यूनिवर्सटी में नॉन टीचिंग स्टाफ व बोर्ड़ कर्मी धरना देते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय से गैर शिक्षण महिला कर्मी को बिना अग्रिम सूचना और जांच के नौकरी से निकाल दिया। इससे नाराज विवि के कर्मियों ने मंगलवार को काम छोड़ जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच विवि प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विवि प्रशासन महिला कर्मी को बहाल करे और गैर शिक्षण कर्मियों को ठेकेदारी सिस्टम से मुक्त करे। उनका समर्थन करने के लिए श्राइन बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान राज कुमार और सचिव पुरुषोत्तम सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यूनियन महिला कर्मी को फिर से बहाल करने और अन्य मांगों को हल करवाने में पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मियों और बोर्ड यूनियन के सदस्यों के साथ धक्कामुक्की भी की गई। इस दौरान बोर्ड कर्मियों को धरने से हटाने और बाहर निकालने की कोशिश भी की गई। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रशासन ने हड़ताल खत्म करने के लिए कर्मियों पर दबाव बनाया और नो पे नो वर्क का आदेश जारी किया। फिर भी कर्मचारी हड़ताल पर बने रहे। अंत में प्रशासन ने महिला कर्मी को बहाल कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म किया और काम पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed