{"_id":"64122ce0cb577b722e0013f7","slug":"protest-in-udhampur-udhampur-news-c-10-1-68973-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनाब पुल पर धरना, पुलिस सभी कर्मियों को उठाकर थाने ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनाब पुल पर धरना, पुलिस सभी कर्मियों को उठाकर थाने ले गई
विज्ञापन
रियासी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर को दरिया चिनाब के पुल पर धरना देते हुए लगभग बीस मिनट तक वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। पुलिस प्रधान समेत सभी कर्मियों को उठाकर थाने ले गई। इसके बाद जाम खुला। दौरान जिला मुख्यालय से पौनी, तलवाड़ा, जेडी, चंकाह, ठाकराकोट केे लिए आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। कटड़ा तथा शिवखोड़ी के लिए चलने वाले वाहन भी रुके रहे।
बुधवार दोपहर को कर्मचारियों ने अपनी रोष रैली पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड यूनियन के बैनर तले जीरो मोड में स्थित शिव मंदिर के बाहर से शुरू की। लगभग पौना किलोमीटर पैदल चल कर रोष रैली चिनाब पुल के पास पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों ने एलजी प्रशासन तथा डीसी रियासी के खिलाफ नारे लगाए। पुल के पास पुलिस की तरफ से कर्मचारियों को रोका गया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। बाद में सभी कर्मचारी पुल के बीचो बीच धरना देकर बैठ गए।
प्रधान देवेंदर सिंह ने कहा कि वह लोग दस महीनों से हड़ताल कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह लोग थक हार कर परेशान हो चुके हैं। विभाग भी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। अगर थोडे़ दिनों में उनकी समस्याएं हल नहीं हुई तो परिवार के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र होने से पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को उठा कर पुलिस के वाहन में बिठा दिया। अन्य कर्मचारी पुल के ऊपर लेट गए। जिन्हें भी पुलिस ने बाद में जबरन उठा कर वाहन में बिठाया। बाद में सभी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां पर उन्हे मुचलका भरने के बाद ही छोड़ा गया।