{"_id":"6e2fa7e074d20e193c4d1ae51232faf6","slug":"protest-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले दिन-ब-दिन बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं को लेकर जन संघर्ष संस्था ने शनिवार को सलाथिया चौक इलाके में धार रोड पर टायर जलाकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाए तो प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधान एडवोकेट संजीत बवोरिया के नेतृत्व में शहरवासियों ने धार रोड पर टायर जलाकर और वाहनों की आवाजाही बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान संजीत बवोरिया ने बताया कि करीब एक वर्ष से जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। रामनगर के केया में शुक्रवार को सड़क हादसे में 11 मासूम लोगों की जान चली गई।
इसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार है। इससे पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और प्रशासन ने इसको लेकर कुछ नहीं किया है। प्रशासन और यातायात विभाग केवल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाकर औपचारिकताएं पूरी करने का काम कर रहा है। जबकि ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडिंग, वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए कोई पहल नहीं की जाती है।
विज्ञापन
ज्यादातर ग्रामीण इलाकों की सड़कों की हालत खस्ता है और इनकी हालत सुधारने के लिए कोई योजना तैयार नहीं की जा रही है।
वाहन दुर्घटनाओं में जब लोग मरते हैं तो औपचारिकता पूरी करने के लिए मामूली रूप से मुआवजे का एलान कर दिया जाता है।
केया के सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का एलान किया गया है। यह मुआवजा बहुत की कम है।
इसके लिए भी सरकार की कड़ी निंदा करते हैं। अगर अब प्रशासन ने बढ़ रहे सड़क हादसों पर कोई सख्त नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में शहरवासी इसके विरोध में सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर जय कुमार, सरपंच शाम लाल, रोशन सिंह, वसीम, साहिल कलोत्रा व अन्य मौजूद थे।