{"_id":"6a2881bd904ba5779f017662","slug":"protest-held-demanding-the-release-of-land-compensation-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-136954-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भूमि मुआवजा जारी करने की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भूमि मुआवजा जारी करने की मांग पर किया प्रदर्शन
Wed, 10 Jun 2026 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सप्लाई मोड़ स्थित रक्षा संपदा कार्यालय (डिफेंस एस्टेट ऑफिस) के बाहर पैंथर्स इंडिया पार्टी ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने सैन्य क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों का लंबित मुआवजा जल्द देने की मांग की।
हर्ष देव सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई ग्रामीणों की जमीनें वर्षों पहले सेना के उपयोग के लिए ले ली गई थीं, लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है। प्रभावित परिवार लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, जिससे वे आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और डिफेंस एस्टेट अधिकारियों से सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द मुआवजा बांटने की मांग की। पैंथर्स पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित भू-स्वामियों को तुरंत उनका वैधानिक हक नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।