{"_id":"68daf9c5724678f45e0f2618","slug":"protest-for-water-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-677-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हिडयाल गांव में पानी की आपूर्ति बंद, लोगों ने की सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हिडयाल गांव में पानी की आपूर्ति बंद, लोगों ने की सड़क जाम
विज्ञापन
-जल्द सप्लाई बहाल न करने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले के हिडयाल गांव को लोगों ने सोमवार को पानी की किल्लत को लेकर हिडयाल चौक पर एक घंटे तक सड़क जाम की। लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
गांववासी राकेश कुमार ने कहा कि एक माह से उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। जल शक्ति विभाग सप्लाई को बहाल नहीं कर सका है। कुछ दिन पहले 5 मिनट के लिए पानी आया था और उसके बाद से बंद है। रजनी देवी ने बताया कि होज में पानी ओवरफ्लो होता है लेकिन सप्लाई करने वाला कोई नहीं। एक माह तक पूरे शहर में पानी की सप्लाई बंद थी। अब सभी जगह सप्लाई दी जा रही है तो हमें क्यों नहीं। पता चलने पर जलशक्ति विभाग के अधिकारी आए परंतु लोगों ने एक न सुनी। उन्होंने कहा कि हमें पानी दो फिर हम धरना बंद करेंगे। जिला उपायुक्त को यहां आना होगा। वहीं, हिडयाल पुलिस के समझाने पर लोगों ने धरना बंद किया। लोगों ने कहा कि जल्द सप्लाई बहाल न की तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।