फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest for public welfare fund account

पब्लिक वेलफेयर फंड का मांगा हिसाब

Sat, 03 Dec 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
protest for public welfare fund account
डेमो - फोटो : demo pic

पब्लिक वेलफेयर फंड का प्रयोग सही तरीके से नहीं होने से नाराज चालकाें ने मिनी बस आपरेटर यूनियन के बैनर तले परिवहन विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वर्ष 2005 से लेकर अब तक का हिसाब देने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे रैंबल गढ़ी मेटाडोर स्टैंड पर चालकाें ने परिवहन विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे यूनियन के उप चेयरमैन दर्शन सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 में पब्लिक वेलफेयर फंड बनाया गया था। इसके तहत वाहनों को पास करवाने के बाद उनसे 600 रुपये काटे जाते थे, ताकि दुर्घटना होने पर उस फंड का प्रयोग कर चालकों के परिवार को सहायता राशि दी जा सके। कुछ समय पूर्व केवल नये वाहनों से ही पैसे लिए जा रहे थे, लेकिन एक बार फिर से परिवहन विभाग की ओर से पुराने वाहनों के पास होने पर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरानाें वाहनों को वर्ष में दो बार पास किया जाता है। इसके कारण उन्हें वर्ष में 1200 रुपये भरने पड़ रहे हैं। इस बारे में जब परिवहन विभाग के आला अधिकारियों से बात की जाती है तो वह सही जवाब और सही जानकारी मुहैया नहीं कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व विभाग इस बात की जानकारी दे कि जिला उधमपुर में हादसों में कई लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। अभी तक पब्लिक वेलफेयर फंड से किसी भी चालक या अन्य लोगों को मदद मुहैया नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि आखिर फंड में जमा होने वाले पैसे कहां खर्च किए जा रहे हैं।


उन्होंने मांग की कि पब्लिक वेलफेयर फंड के तहत वर्ष 2015 से लेकर अब तक जमा हुए पैसों को हिसाब दिया जाए। चालकों ने राज्य सरकार पर जिला उधमपुर के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रीनगरऔर  जम्मू में छात्राओं को स्कूटियां दी थीं, लेकिन उधमपुर जिले की छात्राओं के साथ भेदभाव किया किया जा रहा है। उन्हें इस स्कूटियां क्यों नहीं दी गईं। उन्होंने राज्य सरकार से उधमपुर की छात्राओं को भी स्कूटियां देने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में चालक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed