{"_id":"462dc1f9c7b0189bb5b6957ce6976e4e","slug":"protest-for-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 23 Sep 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी तहसील के मोड़ गांव की महिलाओं ने सोमवार को बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दोपहर में प्रदर्शन के दौरान बबली देवी, परवीन अख्तर, मधु रानी, सीमा देवी, रजनी देवी व अन्य ने बताया कि छह सितंबर से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उनके गांव में बिजली नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले सभी ग्रामीण बिजली की लो वोल्टेज से परेशान थे। लो वोल्टेज की परेशानी तो हल नहीं हुई, उल्टे छह सितंबर को तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर खराब हो गया और तभी से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि गांव में काफी संख्या में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर काम कर ही है। इसके लिए महिलाओं ने हजारों रुपये का लोन बैंकों से लिया हुआ है।
विज्ञापन
बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों का काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। अब उनको बैंक की किश्त भरने में भी परेशानी होगी। कई बार ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने की मांग को अधिकारियों के सामने रखा है। बिजली नहीं होने के कारण बच्चे रात को पढ़ नहीं पा रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर समस्या का समाधान किया जाए।