फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest continues in Kishtwar demanding free electricity

Udhampur News: किश्तवाड़ में फ्री बिजली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी

Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Protest continues in Kishtwar demanding free electricity
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में फ्री बिजली की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को चौगान मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी की। लगभग 2 से 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा, जिसमें सामाजिक और सियासी नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जफरुल्ला शेख ने प्रदर्शन में शामिल होकर सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग एक मंच पर आएं, तो यह आंदोलन जल्द ही सफल होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि फ्री बिजली की मांग जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन

आंदोलन की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने एलान किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। उन्होंने सरकार से तत्काल निर्णय लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed