{"_id":"ff38b5bb4157f6af0282689a47bf0633","slug":"protest-by-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिवार वालों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के परिवार वालों ने किया प्रदर्शन
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड्डन पावर हाउस के रहने वाले श्रमिक संजय कुमार चक्खड़ क्षेत्र में मकान बनाने के कार्य के दौरान 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को लड्डन वासियों ने संजय के परिवार के सदस्यों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गांव वासियों का कहना था कि संजय कुमार चक्खड में मकान के लेंटर का कार्य कर रहा था। मकान के ऊपर से 33केवी की बिजली की तार गुजर रही हैं। बताया जा रहा है मृतक श्रमिक लेंटर डालने के दौरान सरिया बांधने का काम करता है। तड़के वह सरिया बांधने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
साथ ही 33 केवी की लाइन गुजर रही थी। सरिया इस तार से टकरा गया जिससे वह इसकी चपेट में आ गया। संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के दौरान क्षेत्र के आसपास के लोग भी जमा हो गया और लेंटर डालने का काम रुक गया। गांव वासियों ने विभाग के अधिकारियों को इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए कई बार आग्रह किया लेकिन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन के सिवाय उनकी एक भी न सुनी।
उनका कहना था कि संजय की जान जाना विभाग की लापरवाही है। विभाग ने समय रहते इस तार को शिफ्ट कर दिया होता तो हादसा नहीं होता।
उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए जिन अधिकारियों ने तारों को बदलने के लिए लापरवाही बरती है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना में पीड़ित के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।