फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest by asha worker

Udhampur News: मजालता में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 26 रुपये वेतन की मांग

विज्ञापन
protest by asha worker
उधमपुर/मजालता। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर मजालता में आशा कार्यकर्ताओं ने बीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मांग की कि उन्हें प्रतिमाह 26000 रुपये वेतन दिया जाए और ऑनलाइन काम का बोझ न बढ़ाया जाए। प्रदर्शन में शामिल सोनू देवी, पूजा देवी व अन्य ने कहा कि 18 अगस्त से प्रदेश में सभी आशा वर्कर हड़ताल पर हैं। बावजूद इसके सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। मांगों को लेकर उन्होंने अलग-अलग विभागों और पीआरआई सदस्यों की सहायता से सरकार को नोटिस दिए हैं, फिर भी मांगें पूरी नहीं हुईं। उनके मामलों का निपटारा करने के लिए सरकार उच्च स्तरीय कमेटी बनाए। प्रतिमाह 26 हजार रुपये वेतन और अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन लाभ भी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed