फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest against the government

जम्मू जाने से पहले सरकार के विरोध में हुंकार

Tue, 08 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Protest against the government

रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम के सदस्यों ने जम्मू में विशाल रैली में भाग लेने से पहले उधमपुर के मिनी स्टेडियम में बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वाहनों पर आरईटी टीचर सवार होकर जम्मू में आयोजित की जाने वाली विरोध रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता विनोद, जिला प्रधान लेखराज परिहार ने सरकार एवं मौजूदा शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षकों को मात्र नीचा दिखाने का कम कर रहे हैं, जिसकी वजह से शिक्षा का स्तर लगातार गिरता चला जा रहा है। शिक्षा प्रणाली चरमरा रही है।
विज्ञापन


अपनी मांगों को दोहराते हुए शिक्षकों ने बताया कि कई महीनों से लगातार शिक्षकों को बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है। पांच साल का पूरा कर चुके शिक्षकों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी ग्रामीण शिक्षा योजना के तहत लगाए गए शिक्षक भी कई सालों से वेतन तथा स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड डे मील का भुगतान नहीं होने की वजह से पिछले डेढ़ साल से शिक्षक अपनी जेग से बच्चों को खाना खिला रहे हैं। वेरिफिकेशन तथा स्क्रीनिंग टेस्ट के नाम पर शिक्षकों को बेइज्जत किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी रोष है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सभी शिक्षक आज जम्मू में विरोध रैली निकालने जा रहे हैं, जिसको सफल बनाने के लिए उधमपुर से भी शिक्षक जम्मू में रैली में शामिल होने जा रहे हैं।


प्रदर्शनकारियों में सुकेश खजुरिया, सुखदेव सिंह, प्रीत्तम, भूपेंद्र सिंह, अशोक सेठ, शाम शर्मा, चैन सिंह, प्रमोद, विपिन, सुशील, सुरजीत, विनय, अजय, मानचंद, बलविंदर, मुस्तफा, कुलदीप, रेखा, वंदना, सुनीता, कमलेश, उषा, गीता, आषा, अनील शर्मा, पवन, शमशेर, इंदु, सुधा, सुनील सलारिया, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed