{"_id":"583f293c4f1c1b0d1ede722b","slug":"protest-against-pakistan4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतरे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतरे वकील
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
जिला बार एसोसिएशन द्वारा कोर्ट परिसर में पाकिस्तान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बार एसोसिएशन द्वारा नगरोटा व चमलियाल में हुए आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की गई। एसोसिएशन ने कहा कि भारतीय सेना को पाकिस्तान को आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में एकत्रित होकर बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा प्रधान सुरिंद्र खजूरिया के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। खजूरिया ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा नगरोटा में 16 कोर व चमलियाल पर हमला निंदनीय है। हमले में भारत के सात जवान शहीद हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की संवेदनाएं शहीदों के परिवार वालोें के साथ हैं। 16 कोर पर हुआ हमला देश व सेना की सुरक्षा व्यवस्था व खुफिया तंत्र पर बड़ा सवाल है। पाकिस्तान द्वारा की गई नापाक हरकत व शहीदों की मौत का बदला भारतीय सेना को मुंहतोड़ तरीके से देना चाहिए।
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों में इजाफा हुआ है। इस पर अंकुश लगना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बौखलाहट में इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील शामिल रहे।