{"_id":"58728f994f1c1b1929ba88c7","slug":"protest-against-national-highway-authority-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे अथारिटी पर भड़के भारत नगर वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे अथारिटी पर भड़के भारत नगर वासी
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे बाईपास के दोहरीकरण के चलते भारत नगर की ओर जाने वाले मार्ग की कटाई होने से आने-जाने का रास्ता बंद होने गया है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी बात से नाराज भारत नगर के लोगों ने स्थायी रास्ता बनाने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के भीतर रास्ता नहीं बनाया गया तो वह नेशनल हाईवे जाम कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। रविवार की दोपहर बारह बजे के करीब भारत नगर के लोगों ने नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगवाई कर रहे स्थानीय निवासी अमित शर्मा ने कहा कि जब से नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा मार्ग के दोहरीकरण का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
तब से भारत नगर के लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग की कटाई के कारण भारत नगर की ओर जाने वाले रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इस कारण लोगों को अस्थायी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कई बार नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
इस कारण उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अब आलम यह हो गया है कि जो अस्थायी रास्ता बना है वह कच्चा है। बारिश होने के कारण रास्ते में कीचड़ व फिसलन होने के कारण लोगों का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर भारत नगर की ओर जाने के लिए स्थायी रास्ता नहीं बनाया गया तो वह नेशनल हाईवे जाम कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में मोहन लाल, रतन शर्मा, कृपाराम अंग्रेज सिंह, हेमराज, संजय कुमार, गोपाल, रमेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।