फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest against government in chineni

गठबंधन सरकार पर भड़के कांग्रेसी

Wed, 03 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला,चिनैनी Updated Wed, 03 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest against government in chineni
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने को दुर्घटना करार देने के उप मुख्यमंत्री के बयान की कांग्रेसी नेताओं ने निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गठबंधन सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया और रियासत में राज्यपाल शासन की मांग की।

विज्ञापन


कसबे में कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू के हित की बात करने वाली भाजपा ने सत्ता की खातिर पीडीपी के आगे घुटने टेक दिए हैं। भारतीय सैनिकों द्वारा बुरहान जैसे कुख्यात आतंकी को मौत के घाट उतारने पर उप मुख्यमंत्री द्वारा दुर्घटना करार देना राज्य और देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। सरकार के ऐसे बयानों से जवानों के मनोबल को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार हर कदम पर फेल हो चुकी है। ऐसे में इस सरकार को बर्खास्त कर राज्यपाल शासन लगाना चाहिए ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। इस मौके पर गोपाल शर्मा, विनोद माथुर, मोहन लाल गुप्ता, फकीर सिंह, चुन्नी लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed