फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Project

दो वर्ष का वेतन जारी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Project
उधमपुर में दो वर्ष का वेतन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते प्रदर्शन करते अस्थायी कर्मचार? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दो वर्ष से रुका वेतन जारी करने और स्थायी बनाने की मांग को लेकर चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को सभी अस्थायी कर्मचारी विभाग के कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए, और अपनी परेशानियां बताते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुभाष चंद्र ने बताया कि उनको चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट में 2008 में नियुक्त किया गया था। उस समय सबको आश्वासन दिया था कि कुछ वर्ष बाद सभी को स्थायी कर्मचारी नियुक्त कर दिया जाएगा। करीब 11 वर्ष तक काम करने के बाद अचानक 2019 में उनका वेतन बंद कर दिया गया। वेतन बंद होने के बाद अपनी परेशानी को विभाग के अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन

अधिकारी कहने लगे कि कुछ महीने के बाद सबका वेतन जारी कर दिया जाएगा। इसी इंतजार में दो वर्ष से अधिक गुजर गए हैं, लेकिन उनको वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। सभी उधार लेकर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं। कुछ दिन पहले अपनी परेशानी लेकर अधिकारी के पास गए तो उनका कहना था कि अब सभी को ठेकेदारी सिस्टम के तहत वेतन जारी किया जाएगा। उनको अब कर्मचारी नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी ने कई वर्षों तक स्थायी कर्मचारी बनाए जाने की उम्मीद में काम किया था। और अब कहा जा रहा है कि उनको ठेकेदारी सिस्टम के तहत काम करना होगा। इस मनमानि को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पहले हर वर्ष दीपावली पर उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाती थी। अब तो वेतन ही नहीं मिल रहा। इसलिए, सभी लोग प्रदर्शन कर मांग को उच्च अधिकारियों और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी किया जाए। अगर, ऐसा नहीं किया तो प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed