फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   project is under process from nine years

नौ वर्ष से अधर में लटकी है योजना

Wed, 20 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
project is under process from nine years
चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट के फोरवे टैंक से पानी की सप्लाई नहीं मिलने के कारण अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फार स्माल एंड मीडियम टाउन (यूआईडीएसएसएमटी) योजना पूरी तरह से अधर में लटक गई है।
विज्ञापन


प्रशासन और पीएचई अधिकारियों के कई प्रयास के बाद भी इसमें कामयाबी नहीं मिली है। पीएचई विभाग के एक्सईएन का कहना है कि इसको लेकर कोशिश जारी है।

शहर को हर रोज 54 लाख गैलन पानी की जरूरत है, लेकिन पीएचई विभाग दो फिल्ट्रेशन प्लांट से शहरवासियों तक केबल 38 लाख गैलन पानी की सप्लाई दे पा रहा है।

शहरवासियों को हर रोज 12 लाख गैलन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए ही 2007 में केंद्र सरकार की यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत 28.82 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया था। इस पर तीन चरणों में काम किया जाना है।
विज्ञापन


तीनों चरणों का काम पूरा होने पर शहरवासियों को 34 लाख गैलन पानी मिलना है। 14.5 करोड़ की लागत से पहले चरण का तवी नदी से पानी लिफ्ट करना और फिल्ट्रेशन प्लांट बनाने कार्य पूरा कर दिया गया है, लेकिन दूसरे चरण का चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट के फोरवे टैंक से ग्रेविटी द्वारा सलमेह तक पानी पहुंचाने का काम अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कारण चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट के अधिकारियों का इसके लिए मंजूरी न देना है। कई बैठकों के बाद भी आज तक चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट की तरफ से इसको लेकर मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed