{"_id":"624895a85a0ab12b7b653266","slug":"programme-udhampur-news-jmu256988427","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी क्षेत्र में तत्काल नई भर्तियों की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी क्षेत्र में तत्काल नई भर्तियों की जरूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पंचैरी-मोंगरी के डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह ने जम्मू कश्मीर के विभिन्न सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने शनिवार को उधमपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार से प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में तत्काल नई भर्ती करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जिस शिक्षा व्यवस्था के सहारे जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम हो रहा है, उसमें शिक्षकों के हजारों पद सालों से खाली पड़े हैं। आज भी सैकड़ों स्कूलों में भीषण सर्दी और गर्मी में भी छात्र खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हैं। कुछ वर्षों में विभाग में कोई नई भर्ती नहीं हुई है। कुल मिलाकर शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है। इसलिए, सरकार को इस संबंध में तुरंत कदम उठाने चाहिए। नहीं तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की तत्काल आवश्यकता है।
डीडीसी पार्षद ने कहा कि बीएड समेत कई उच्च डिग्रियों वाले लाखों युवा रोजगार की आस में सरकार के दरवाजे पर बैठे हैं। इस दिशा में सरकार के उठाए कदम युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे, और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करेंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में जल्द ही एक नई युवा नीति तैयार करनी चाहिए।