{"_id":"67e1b0e35089b72a6b0b2537","slug":"programme-organised-in-pm-shri-girls-high-school-katra-news-c-309-1-sjam1002-101720-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: माता-पिता से किया बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: माता-पिता से किया बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आह्वान
विज्ञापन
सरकारी पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल में कार्यक्रम के दौरान संवाद
पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल में सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम का आयोजन
कटड़ा । सरकारी पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल में सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल फतेह सिंह ने पूर्व संयुक्त सचिव जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड कौशल कुमार के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आह्वान किया।
हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सभी सुविधाओं से सुसज्जित करना है ताकि बच्चे निजी स्कूलों से पीछे नहीं रह जाएं। सरकारी स्कूलों में उच्च शिक्षा प्राप्त तथा तजुर्बेकार अध्यापक उपलब्ध हैं जो बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के साथ ही जीवन में उच्च मार्गदर्शन देने को लेकर तत्पर हैं। सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है।
पूर्व संयुक्त सचिव कौशल कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में केंद्र सरकार की ओर से पीएम श्री योजना लागू की गई है। इसके तहत बच्चों को शिक्षा के साथ ही सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिसमें कंप्यूटर लैब के साथ ही ब्यूटी एंड वैलनेस सेंटर, विभिन्न औद्योगिक तथा शिक्षण संस्थानों के दौरे, खेलकूद आदि प्रमुख हैं। स्कूल के हेडमास्टर रवि कोहली ने स्कूल की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राकेश शर्मा, अध्यापिका कंचन लता, संजीव कुमार, खजान सिंह, प्रीती शर्मा, अदिति शर्मा, स्नेहा राजपूत, पारुल शर्मा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।