फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   press conference

यूटी में टोल प्लाजा में बढ़ोतरी का कांग्रेस ने किया विरोध

विज्ञापन
press conference
उधमपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा द्वारा की गई पत्रकार वार्ता. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव करवाने के बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने पहले पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी कर आम आदमी को परेशान किया। वहीं अब अप्रैल से टोल प्लाजा में बढ़ोतरी कर परेशानी को दुगना करने का काम किया है। देश की किसी भी केंद्र शासित प्रदेश में टोल प्लाजा नहीं है। जबकि जम्मू-कश्मीर में इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यह बातें कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से देश भर में टोल प्लाजा के दामों में दस से 18 प्रतिशत बढ़ोतरी कर परेशानी को दुगना करने काम किया है। यह सरकार की तरफ से नवरात्रों का तोहफ़ा है। जो सरकार की कथनी और करनी को दर्शाता है। मगोत्रा का कहना था की जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था तो प्रदेश से सभी टोल हटा देना चाहिए था। लेकिन सरकार ने इनको हटाना तो दूर की बात जम्मू संभाग में लखनपुर, ठंडीखुई, बनटोल और नाशरी में रेट में इजाफ़ा कर यह साबित कर दिया की भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तरह लोगों को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने ने बताया की एक तारीख़ को ही सरकार ने व्यवसायिक गैस के सिलिंडर में 240 रुपए की बढ़ोतरी कर चाय या रोटी की रेहड़ी लगाने वाले गरीब आदमी को परेशान करने काम किया था। उन्होंने ने कहा की जब तक सरकार महंगाई के जरिए लोगों को लूटने का काम बंद नही करती हम इस तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पे उतरकर लोगों के हक़ की लड़ाई लड़ते रेहेंगे और जल्द ही बन टोल प्लाजा में पहुँचकर सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed