फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Press conference

पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने यात्रा को सुचारु रूप से चलाने की अपील की

विज्ञापन
Press conference
उधमपुर डोगरा क्रांति दल के चेयरमैन बलवंत सिंह प्रैस वार्ता करते हुए। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता कर उपराज्यपाल को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की नसीहत दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी भवन पर हुई भगदड़ के बाद कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। और ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण को अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो हादसा माता वैष्णो देवी के भवन पर हुआ है, उप पर देश और दुनिया की निगाहें हैं। हादसे में 12 लोगों की जान चली गई, और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। उपराज्यपाल को जारी किए अपने आदेश को लेकर सोच विचार करना चाहिए। पहली बार प्रदेश को एक बेहतरीन उपराज्यपाल मिले हैं। लेकिन, लगता है कि प्रशासन के कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा जिन कारणों से यह हादसा हुआ है, उसको जनता के सामने लाना चाहिए, जिससे दोबारा कभी ऐसा न हो, और श्राइन बोर्ड व इसकी पवित्रता का गलत संदेश देश और दुनिया में न जाए। माता वैष्णो देवी स्थान हिंदू लोगों की आस्था के साथ लाखों लोगों की रोजी रोटी का प्रश्न है। इसलिए, इसमें कोई भी फेरबदल गहराई से सोच समझ कर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिकुटा पहाड़ी के पीछे दर्जनों गांव हैं। अब तक वहां मोबाइल टावर नहीं है। वे लोग भी माता के भक्त हैं। अगर उनको दरबार में जाना हो तो वे ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करवाएंगे? ऐसे ही देश में बिना मोबाइल नेटवर्क वाले कई क्षेत्र हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जिनको ऑनलाइन व्यवस्था की अभी जानकारी नहीं है। इसलिए, ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था पर विचार करने की जरूरत है। आरती के समय पर विचार करना चाहिए, क्योंकि दो-तीन घंटे चलने वाली आरती से यात्रा बंद रहती है। जिससे लोगों का सब्र टूट गया, और गर्मा गर्मी में ऐसा हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed