फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   prepration start for maha shivratri

महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे मंदिर

Sun, 28 Feb 2016 01:20 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
prepration start for maha shivratri

शिवरात्रि में अब मात्र दस दिन बाकी रह गए हैं। देविका में शिव भगवान के मंदिर सजने लगे हैं। देविका तट पर स्थित प्रसिद्ध कामेश्वर मंदिर को सजाने का कार्य जोरों से जारी है। इसका रंग-रोगन कर इसको नया रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी के सचिव बंसी लाल खजूरिया ने बताया कि सात मार्च को मनाये जा रहे शिवरात्रि पर्व पर देविका में उधमपुर और अन्य स्थानों से सैकड़ों लोग पवित्र देविका नदी में स्नान करेंगे तथा वहां स्थित प्राचीन मंदिर में शिव की पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सनातन धर्म सभा की तरफ  से पांच मार्च को एक भव्यशोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।।


मंदिर कमेटी ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से अपील की है कि वह देविका के तटों और बाजार से जो देविका तक रास्ता है, उस पर सफाई कराई जाए।

बिजली की व्यवस्था हो ताकि जो लोग प्रात: चार बजे उठकर स्नान के लिए जाते हैं, उन्हें आने-जाने में असुविधा न हो, सुरक्षा के लिए महिला पुलिस और पुलिस को लगाया जाए, महिला घाट पर पर्दों की व्यवस्था हो तथा पीएचई जो पानी उपलब्ध कराती है वह अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed