{"_id":"605a38f88ebc3ed8312d3bcc","slug":"power-infrastructure-collapsed-due-to-rain-strong-winds-udhampur-news-jmu2319834121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, तेज हवाएं चलने से चरमराया बिजली ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, तेज हवाएं चलने से चरमराया बिजली ढांचा
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। बारिश के साथ तेज हवा चलने पर जिले में बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई इलाकों में सोमवार से बिजली गुल है। विभाग बिजली सेवा को बहाल करने में युद्धस्तर पर जुटा है। शहर में भी कई इलाकों में बिजली बंद रहने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
मौसम का मिजाज सोमवार को बदलते ही जिलेभर में तेज हवा के साथ बारिश का क्रम जारी रहा है। इससे जिब, थाती, सतैनी, रौन दोमेल, मजालता, क्रिमची, मानसर व अन्य कई इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। रात के कारण बिजली विभाग मरम्मत का काम शुरू नहीं कर सकी। विभाग ने मंगलवार सुबह मरम्मत का काम शुरू करना था, लेकिन सुबह रात से भी तेज हवा चली और बिजली विभाग के कई पोल व ट्रांसफार्मर खराब हो गए। मजालता में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। जब बिजली विभाग को इसकी जानकारी मिली तो मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
पंचैरी, मोंगरी, बसंतगढ़, डुडू, रामनगर में भी बिजली ढांचे को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है और बिजली बंद होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम तक कुछ स्थानों पर बिजली विभाग ने बिजली सेवा को बहाल कर दिया था, लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी थे, जहां पर दूसरे दिन भी शाम तक बिजली सेवा बहाल नहीं हो सकी है। शहर में आठ से 11 बजे तक बिजली बंद रही और इससे शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिजली विभाग ने नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है।