{"_id":"684746367824e76a22080ca7","slug":"power-cut-water-supply-effected-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-124081-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पारा <bha>@<\/bha> 42.8, अघोषित बिजली कटौती से जलापूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पारा <bha>@</bha> 42.8, अघोषित बिजली कटौती से जलापूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
सोमवार को पारा अधिक बढ़ने पर जल स्रोतों पर उमड़ी लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रामीण इलाकों में बढ़ाई गई पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों की संख्या
- भीषण गर्मी में प्राकृतिक जलस्रोत बने आम जनता के लिए संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी और उस पर अघोषित बिजली कटौती की मार से आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बिजली अघोषित कटौती के कारण पानी की सप्लाई भी लगातार प्रभावित हो रही है।
ऐसे में प्राकृतिक जलस्रोत आम आदमी के लिए जीवन यापन करने में संजीवनी का काम कर रहे हैं। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। लू की मार ने जहां लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित कर रखी है तो वहीं बिजली विभाग की ओर अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है, क्योंकि बिजली कटौती के कारण पीने के पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। विभाग की मानें तो पिछले दिनों ही बारिश के कारण तवी व अन्य नदी नालों में पानी का जल स्तर बढ़ा है। जिसकी वजह से शहरी इलाकों में पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा हो रही है। परंतु बिजली कटौती के कारण आपूर्ति आए दिन प्रभावित होती रहती है।
जिले के अधिकतर ग्रामीण इलाके प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं, लेकिन बढ़ती तपिश के कारण वो भी सूखने की कगार पर पहुंच रहे हैं। विभाग की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी की अतिरिक्त सप्लाई की व्यवस्था की गई है। टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। जिन इलाकों में जलस्रोतों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है वहां पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ है। गर्मी से बचने के लिए लोग जल स्रोतों पर सुबह-शाम नहाने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार का दिन इस बार का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 21.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। अब तक पारा 40 डिग्री तक ही पहुंच रहा था, लेकिन सोमवार को 42 पार कर गया। उस पर बिजली की अघोषित कटौती से आम आदमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
कोट...
शहरी इलाकों में पानी की किल्लत नहीं है। ग्रामीण इलाकों में जहां पहले चार टैंकर इस्तेमाल हो रहे थे वहीं अब इनकी संख्या छह कर दी गई है और पहले जहां पानी के टैंकर शाम पांच बजे तक सप्लाई पहुंचा रहे थे वहीं अब समय अवधि को बढ़ाकर सात से आठ बजे तक उपयोग में लाया जा रहा है।
- संदीप गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, उधमपुर
--
जखैनी स्थित ग्रिड स्टेशन में तकनीकी खराबी आने की वजह से दोपहर बाद शहर व आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। उम्मीद है कि रात नौ बजे तक खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
-सुनील दत्त पंडोह, कार्यकारी अभियंता, पीडीडी