फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   poster making competition

Udhampur News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, माही मन्हास विजेता

विज्ञापन
poster making competition
उधमपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय (बायज) उधमपुर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ और प्रतिभागियों को पोस्टर तैयार करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया। प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट और स्केच पेन आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध करवाए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माही मनहास कक्षा 11वीं हैप्पी माडल स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मानिश्का वर्मा, कक्षा 12वीं,बट्टल बलियां हाई स्कूल को मिला, जबकि तृतीय स्थान राकेश कुमार कक्षा 9वीं सिटी हाई स्कूल उधमपुर ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed