फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   porter will protest at parliament

दिल्ली जाकर प्रदर्शन करेंगे पोर्टर

Sun, 01 Mar 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर Updated Sun, 01 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
porter will protest at parliament

पिछले पांच महीने से मांग के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे पूर्व पोर्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन पर ध्यान नहीं दिया गया तो संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इन्हें वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सेना भर्ती किया था, लेकिन युद्ध के बाद इन्हें निकाल दिया गया था।

विज्ञापन


मांगों के समर्थन में सेना के ये पूर्व पोर्टर शनिवार को शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। पोर्टर यूनियन के बैनर तले नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर 14 मार्च तक मांग पर फैसला नहीं लिया गया तो उनका अगला प्रदर्शन संसद भवन के बाहर होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह लोग सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सेना ने जिन युवकों को पोर्टर कंपनी में भर्ती किया गया था, उनको युद्ध की समाप्ति के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जब भी कहीं भर्ती होगी तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन पंद्रह साल बाद भी उन पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि मांग के समर्थन में वह प्रशासन और सरकार का दरवाजा कई बार खटखटा चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।


हार-थककर उन्हें प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदर्शन में चंद्रमोहन, अशोक कुमार, शम्मी कुमार, काकू राम, संजय कुमार, रमेश कुमार, बिशन दास आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed