फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news

Udhampur News: वक्फ आदर्श काॅलोनी में बनाएगा शाॅपिंग कांप्लेक्स, डीपीआर तैयार

विज्ञापन
political news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डाॅ. दरख्शां अंद्राबी ने बुधवार को उधमपुर की आदर्श काॅलोनी के ईदगाह में एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने मुस्लिम समुदाय की समस्याओं को भी सुना और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज तक वक्फ बोर्ड का कोई भी अध्यक्ष कभी उधमपुर में नहीं आया और न ही कभी यहां वक्फ बोर्ड की संपत्ति का कोई जायजा लिया गया है। इससे यहां वक्फ की संपत्ति बहुत बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने उधमपुर में वक्फ की संपत्ति के सही इस्तेमाल को लेकर अब कमर कस ली है। इसके लिए योजना भी बनाई जा रही है ताकि वक्फ की प्रापर्टी का फायदा वक्फ को ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वक्फ चाहता है कि उसकी आदर्श काॅलोनी में मौजूद खाली जमीन पर एक शाॅपिंग कांप्लेेक्स बनाया जाए जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा सके।

इसकी डीपीआर तैयार की गई है और अब जल्द ही इसे मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में यहां उनके आने का मकसद ईद की तैयारियों को लेकर प्रशासन से विचार-विमर्श करना और प्रशासन के साथ वक्फ की संपत्ति के ब्यौरे पर विचार विमर्श करना था। उन्होंने कहा कि उधमपुर में वक्फ की बहुत प्रापर्टी है लेकिन इसके बावजूद आदर्श काॅलोनी में बनाई जा रही ईदगाह को चंदे की दरकार है, इसलिए अगर वक्फ की जमीन का सही इस्तेमाल किया जाए तो ईदगाह के लिए किसी चंदे की जरूरत नहीं रहेगी।

वहीं इस अवसर पर उन्होंने ग्रह मंत्रालय की तरफ से जम्मू कश्मीर में कुछ जमातों पर लगाए गए बैन को सही ठहराते हुए कहा कि जो भी जम्मू कश्मीर के सुधरते हालात के खिलाफ काम करेगा तो उस पर सरकार का बैन लगाना पूरी तरह से जायज है।

उन्होंने जम्मू कश्मीर में हालात लगातार सुधर रहे हैं और यहां के लोग अब शांति से मिलजुल कर जीना चाहते हैं, इसलिए इसमें खलल डालने वालों पर कार्रवाई पूरी तरह से जायज है।


जनसभा के बाद चह जिला प्रशासन के साथ बैठक में भाग लेने के लिए जिला विकास आयुक्त कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। जनसभा में तनवीर शेख, सुरिन्दर सिंह खालसा व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed