फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   police

पुलिस कर्मियों ने ली आतंकवाद को जड़ से मिटाने की शपथ

विज्ञापन
police
उधमपुर। आतंकवाद विरोधी दिवस की पूर्व संध्या पर शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर में एक शपथ समारोह हुआ। इसमें अकादमी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी एडी (आउटडोर/इनडोर) मोहन लाल ने आंतकवाद के खतरे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आतंकवाद के कृत्य दुनिया के शांतिपूर्ण अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा और गंभीर खतरा हैं। आतंकवाद का मुकाबला करने में जम्मू-कश्मीर पुलिस के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में शांति के लिए आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर पुलिस कर्मियों की ओर से ईमानदारी से अधिक योगदान दिए जाने की आवश्यकता है। आतंकवाद के सभी प्रकार से लड़ने के लिए यह हमारी चिंता है साथ ही यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम अपने नौजवानों को हिंसा के सनसनीखेज कामों में फंसने से बचाएं। उन्होंने हालात की मांग है कि सभी पुलिस कर्मियों को आतंकवाद की बुराईयों को मिटाने के लिए आतंकवाद के खतरे से लड़ना चाहिए। प्रतिज्ञा समारोह में कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन का विशेष ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed