{"_id":"68191ca73e819127240f7303","slug":"police-taken-action-against-cattle-smuugglers-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122943-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चार माह में 451 गोवंश को बचाया, 66 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चार माह में 451 गोवंश को बचाया, 66 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- 20 वाहनों के प्रमाण पत्र रद्द, 10 लाख की टाटा मोबाइल जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ सक्रिय और अडिग रुख जारी रखा है। जनवरी से अप्रैल 2025 के दौरान पुलिस की ओर से व्यापक कार्रवाई की गई। कुल 62 मामले दर्ज किए गए, 451 पशुओं को बचाया गया जबकि 66 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें से 64 आरोपी गोवंश तस्करी के मामलों में तथा दो जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किए गए। प्रवर्तन अभियानों में गोवंश परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले 52 वाहनों को जब्त किया गया तथा 20 वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए गए। इस अवधि के दौरान 30 लोगों को सजा दिलाई गई। इसके अलावा, तस्करी में प्रयुक्त 10 लाख रुपये मूल्य की एक टाटा मोबाइल गाड़ी को भी संपत्ति जब्ती कार्यवाही के तहत जब्त किया गया।