{"_id":"5761b5244f1c1b471e11bae5","slug":"police-are-searching-for-the-terrorist-sleepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी के मददगारों को खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी के मददगारों को खोज रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Terror Alert
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कुद क्षेत्र में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए पुलिस विभाग दिन-रात एक कर रहा है। इस बात की जांच कर रही है कि आखिर आतंकी किस मकसद से आया था और सुरक्षा बलों की गोली का निशाना बनने से पहले उसकी योजना क्या थी। पुलिस आतंकी से मिले मोबाइल का रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
नरसू हमले के बाद कुद में हुआ आतंकी हमला पुलिस विभाग के गले की फांस बन गया है। कश्मीर से बिना किसी रोकटोक के हथियारों के साथ कुद तक पहुंचे आतंकवादी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस इस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है। आतंकी को यहां तक पहुंचने में किस-किस का सहयोग मिला। हथियार के साथ कुद तक पहुंचने में उसकी मदद किसने की।
विज्ञापन
एसएसपी उधमपुर सुलेमान चौधरी ने बताया कि अभी जांच प्राथमिक चरण पर पहुंची है। हमले के हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। आतंकी हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
22 मई के बाद से नहीं आई कोई काल, न ही की: सूत्रों की मानें तो आतंकी से मिले मोबाइल सिम पर 22 मई के बाद से न तो कोई काल आई थी और न ही कोई काल की गई थी। पुलिस मोबाइल नेटवर्क कंपनी से बात कर आतंकी के पूर्व में किए गए कालों का पता लगा रही है।