{"_id":"6841ffa0b3c9aad14405ef80","slug":"plantation-by-mata-veshnodevi-shrine-board-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-123944-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर श्राइन बोर्ड ने करवाई चित्रकला प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर श्राइन बोर्ड ने करवाई चित्रकला प्रतियोगिता
Fri, 06 Jun 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को चित्रकला एवं स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ग्लोबल स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना था। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में कटड़ा के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को कम करने व सतत विकास के उपायों पर प्रकाश डाला। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने छात्रों की भागीदारी और उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड की वार्षिक ग्रीन योजना के अंतर्गत अब तक 17 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं जिनकी 80% से अधिक जीवित रहने की दर है। ये पौधे बोर्ड की हाइटेक नर्सरी में पाले जा रहे हैं। पिछले वर्ष शुरू की गई ड्रोन आधारित वनीकरण योजना के तहत त्रिकुटा पहाड़ियों की लगभग 109 हेक्टेयर बंजर भूमि को हरा-भरा किया गया है। इसके अलावा हर वर्ष बोर्ड की ओर से त्रिकुटा पर्वत और तीर्थ पथों पर 1.5 लाख से अधिक पौधे लगाए जाते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।