{"_id":"8b9c4f318e3fc0b1b879d810c96fae8c","slug":"phe-workers-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई कर्मी भूख हड़ताल पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई कर्मी भूख हड़ताल पर डटे
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 18 Oct 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीएचई कार्यालय के बाहर पीएचई कर्मियों की भूख हड़ताल दूसरे भी जारी रही। हड़ताल के समर्थन में रामनगर, घोरडी से भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के अनुसार उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती हैं। उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार छह अक्तूबर सैकड़ों कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि दिवाली से पहले उनका वेतन जारी किया और एसआरओ 64 का लाभ देकर स्थायी किया जाए।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने से पहले ही सरकार को कर्मचारियों के नियमित करने के अलावा अन्य मांगों के लिए आदेश जारी कर देने चाहिए। हजारों दिहाड़ीदार कर्मचारी नियमित नहीं होने के कारण ओवरएज हो गए हैं। इन कर्मचारियों की दिहाड़ी भी चार सौ रुपये करने की मांग की गई। उनके अनुसार सरकार पूरी तरह से उनकी मांग को पूरा करने में विफल रही है।
विज्ञापन
कर्मचारी गरीब हैं और इसी आस में काम कर रहे हैं कि उनकी नौकरी भी पक्की होगी। कई वर्षों से सरकार झूठे वादे कर रही है। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई हैं। पिछले पंद्रह सालों से दिहाड़ीदार काम कर रहे हैं और नियमित करने की मांग उनकी काफी पुरानी है। इस मौके पर अजय, बलवान सिंह, संजय कुमार ने मांग की कि 1994 के बाद से भर्ती हुए सभी कर्मचारी नियमित किए जाएं।