{"_id":"6859b14f3045c4c7bf00b856","slug":"phc-got-ambulance-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124538-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पीएचसी लांदर को मिली एंबुलेंस, क्षेत्रवासी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पीएचसी लांदर को मिली एंबुलेंस, क्षेत्रवासी खुश
विज्ञापन
पीएचसी लांदर परिसर में खड़ी एंबुलेंस।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लांदर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) को एंबुलेंस प्रदान की गई है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग सेंटर में एंबुलेंस न होने से परेशान थे।
गौरतलब है कि कोई गंभीर रूप से बीमार मरीज को जब सेंटर में मौजूद डाॅक्टर आगे के लिए इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर रेफर करते थे तो तीमारदारों को तहसील पंचेरी के अन्य सेंटरों से एंबुलेंस मंगवानी पड़ती थी। रेफर हुए मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़ेगा।
पीएचसी में जो एंबुलेंस चल रही थी उसकी समय सीमाखत्म होने के चलते उसे खड़ा कर दिया गया था। सेंटर में पिछले काफी समय से एंबुलेंस की सुविधा नहीं थी। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों के अलावा मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग कई बार विभाग से सेंटर में एंबुलेंस देने की मांग कर चुके थे। अब सेंटर में एंबुलेंस आ जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
कोट..
सेंटर में एंबुलेंस की कमी को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित में भेजा गया था। जिसके चलते विभाग की ओर से सेंटर में एंबुलेंस भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी मरीज को रेफर के समय घंटों एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
-शफाकत जरगर, बीएमओ पंचेरी।