{"_id":"e966a543cd2e3d3a0b967084cbf317b6","slug":"performance-against-the-department-of-electrical-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 16 Mar 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संघर्ष मोर्चा ने बिजली विभाग और केबल आपरेटरों के खिलाफ सलाथिया चौक पर रविवार को प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी खंभों पर लगे बूस्टर के मामले में केबल आपरेटर से मिलीभगत किए हुए हैं।
विज्ञापन
एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया के अनुसार बिजली के खंभों पर बिना अनुमति के बूस्टर लगाए गए हैं। करोड़ों रुपये का बिजली किराया बकाया है। राजस्व घाटों को केबल आपरेटरों से फीस लेकर कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
करीब बीस वर्षों से इन बूस्टरों को लगाकर बिजली विभाग को किराया भी नहीं दिया जा रहा है। इन बूस्टरों से बिजली का दुरुपयोग हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण दशकों से सरकारी खजाने को चुना लगाया जा रहा है। जबकि यह नियम के खिलाफ है।
विज्ञापन
पिछले महीने 24 फरवरी बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करके मुद्दा उठाया गया था। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों में विजय कुमार, शाम लाल, अशोक कुमार, यश्पाल आदि मौजूद थे।