फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   peoples Happy After Seizefire

Udhampur News: सीजफायर की घोषणा होते ही खिले लोगों के चेहरे

विज्ञापन
peoples Happy After Seizefire
होटल के मालिक  प्रताप शर्मा 
रियासी/पौनी। भारत-पाकिस्तान सीमा में तनाव के चलते लोगों में दहशत का माहौल था। शनिवार शाम को जैसे ही युद्ध विराम की सूचना मिली, लोगों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय नागरिक सुखविंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हर बार भारत के निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाता है। उसको सबक सिखाना जरूरी था। भारत ने हर बार का मुंहतोड़ जवाब दिया है। स्थानीय दुकानदार विपिन अबरोल ने बताया कि युद्ध किसी भी मसले का हल नहीं है लेकिन पाकिस्तान की तरफ से बार-बार निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जाता है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। संजय कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर विश्वास नहीं किया जा सकता हमें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है वह जो भी कदम उठाएंगे जनता के हित में होगा हम अमन शांति चाहते हैं। वहीं संघर्ष विराम की घोषणा होते ही बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई और लोग खुल कर घरों के बाहर निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed