फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People were furious for not taking care of Panjgrai Nagrota road

पंजग्राई नगरोटा सड़क की सुध नहीं लेने पर लोग भड़के

विज्ञापन
People were furious for not taking care of Panjgrai Nagrota road
उधमपुर/रामनगर। पंजग्राई नगरोटा पंचायत की बदहाल मुख्य सड़क की सुध नहीं लेने पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया। वीरवार को सरपंच करतार चंद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की सुध लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने को लेकर वह काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। बीते दिनों हुई बारिश से सड़का करीब डेढ़ किलामीटर हिस्सा पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो चुका है। लोगों के लिए यहां से पैदल गुजरना भी काफी मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों के लिए भी हादसों का जोखिम बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क पंचायत घोरडी खास ईस्ट, घोरड़ी खास वेस्ट, सेरवालां, घोरड़ी जगीर और नगरोटा पंजग्राई को जोड़ती है। लेकिन अब इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा समय में रोड की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। कोई भी इस रोड की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए जिला प्रशासन से अपील है मार्ग की हालत जल्द सुधारी जाए। वहीं, जल्द सुध नहीं लेने पर डीसी कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed