फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People upset due to increasing power crisis in Jaganu

जगानू में बिजली संकट बढ़ने से लोग परेशान

विज्ञापन
People upset due to increasing power crisis in Jaganu
उधमपुर। ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली संकट का सामना कर रहे जगानू क्षेत्र के लोगों का एक शिष्टमंडल डीडीसी सदस्य परीक्षित सिंह की अध्यक्षता में डीसी से मिला। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बिजली समस्या के बारे में अवगत करवा कर जल्द कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण एक महीने से जगानू में बिजली संकट गहरा गया है। बिजली विभाग ने 15 दिन में चार ट्रांसफार्मर बदले हैं, लेकिन समस्या जस के तस है। इससे जगानूवासी काफी परेशान हैं। बरसात में विशेषतौर पर रात के समय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इससे जहरीले कीड़ों का भय बना रहता है। लसाल, रिट्अी, चौरा तालाब और मरोड़ आदि गांवों में समस्या काफी बढ़ गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की उचित जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed