फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   people shoping goe holi festival

होली के रंगों में रंगने लगे बच्चे

Thu, 05 Mar 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
people shoping goe holi festival

रंगों का त्योहार होली की पूर्व संध्या पर बुधवार को खरीदारी करने को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। दिन भर बच्चे होली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त दिखे। कोई गुलाल खरीद रहा था तो कोई पिचकारी खरीदने में व्यस्त था। 

विज्ञापन


होली पर बच्चे व युवा गुलाल के साथ मस्ती करने का तैयार हैं। होली को लेकर बच्चों की मस्ती होली से कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब शाम के समय बच्चे अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचे, जहां सभी ने अपनी पसंद का गुलाल खरीदने के साथ पिचकारियां खरीदीं।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर बच्चे टोलियों में घूमकर योजना बना रहे थे कि किस प्रकार होली के दिन एक दूसरे को गुलाल के साथ रंगेंगे। गुलाल मिलने पर तो बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाना भी शुरू कर दिया था। कई स्थानों पर बच्चे एक दूसरे पर पानी से भरे हुए बैलून फेंकते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का कहना था कि कई दिनों से होली का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वो दिन आ ही गया है। वीरवार को होली के दिन अपनी योजनाओं पर पूरा अमल करेंगे और किसी को भी गुलाल लगाए बिना जाने नहीं देंगे। युवा वर्ग ने भी अपनी तैयारी में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed