{"_id":"612144e68ebc3e7a177721d3","slug":"people-of-dalah-furious-when-electricity-service-was-affected-udhampur-news-jmu24200782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सेवा प्रभावित होने पर भड़के दलाह के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सेवा प्रभावित होने पर भड़के दलाह के लोग
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली की केबल टूटने पर घंटों बिजली बंद रहने से परेशान शहर के दलाह मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने शनिवार दोपहर को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई घंटो से केबल के टूटने पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। इससे लगातार हादसा होने की आशंका बनती जा रही है। विभाग की लापरवाही के कारण दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ती जा रही है।
दोपहर के समय लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे अचानक से बिजली की केबल टूट पर सड़क पर गिर गई। उन्होंने इसके बारे में तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ समय में पहुंच रहे हैं। सभी कर्मचारियों के पहुंचने का इंतजार करने लगे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद फिर से फोन पर संपर्क किया, लेकिन उनकी तरफ से फिर जल्द पहुंचने का जवाब दिया। लेकिन फिर भी कोई नहीं पहुंचा।
इसके बाद दोपहर तक फोन करते रहे और कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद परेशान होकर सभी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि केबल टूटने के बाद कई घरों में बिजली की वोल्टेज बढ़ गई और पंखे, बल्ब सहित कई उपकरण जल गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की लापहरवाही के कारण परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में अघोषित कटौती भी बहुत ज्यादा की जा रही है। दिन में कई बार बिजली बंद होती है और उनको बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों के साथ संपर्क करने के बाद भी किसी ने परेशानी को दूर नहीं किया है।