फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People erupt when mud and insects appear in Dugwell

डगवेल में कीचड़ और कीड़े दिखने पर लोग भड़के

विज्ञापन
People erupt when mud and insects appear in Dugwell
मजालता। डगवेल में एक फुट तक कीचड़ और कीड़े दिखाई देने पर पानी के लिए भटक रहे कंडी डगेर के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जलशक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, विभाग पर लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन सहित उपराज्यपाल से मामले का संज्ञान लेने की मांग उठाई है। उधर, डगवेल की दूर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वॉयरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को मजालता तहसील की पलनू पंचायत के कंडी डगेर गांव के लोग विभाग की कार्यप्रणाली को देख कर भड़क उठे। आठ दिन से गांव में पानी नहीं आने पर उन्होंने डगवेल का रुख किया। इस दौरान पाया कि डगवेल खाली था। वहीं, डगवेल में एक फुट तक कीचड़ भरा था और कीड़े भिनभिना रहे थे। डगवैल की दशा देख कर ग्रामीण स्तब्ध रह गए। लोगों का कहना है कि कोरोना से बच भी सकते हैं, लेकिन इतना दूषित पानी पीने से जिंदा रहने की संभावना कम है। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने से जलजनित रोग होने की संभावना है। लोगों ने विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वहीं, एलजी और जिला प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed