{"_id":"50246bff3871fc79a9c92e71fb7bdb4b","slug":"people-demand-to-stop-electricity-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती बंद करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती बंद करने की मांग उठाई
ब्यूरो/अमर उजाला,चिनैनी
Updated Thu, 06 Nov 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
कुद क्षेत्र के लोगों को बिजली की कटौती से परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण एजाज अहमद भट्ट, तिलकराज, प्यारा सिंह आदि ने कहा कि कुद पर्यटक स्थल है। यहां बिजली की बहुत अधिक कटौती की जाती है।
विज्ञापन
इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों के दिमाग में भी यहां छवि अच्छी नहीं बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो सड़कों पर आकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।