{"_id":"08a79bbdfab0a9b4cf58ff5d9737f82f","slug":"pay-or-else-cut-off-the-electric-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान करो, वरना कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान करो, वरना कटेंगे कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने किराया नहीं देने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सभी उपभोक्ताओं को मार्च महीने तक बिजली का किराया जमा कराने की अपील की है। किराया जमा नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के एक्सईएन चमेल सिंह के अनुसार जिले में सैकड़ों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली बिल जमा नहीं कराए हैं। जबकि उन्हें हर महीने बिल भेजा जा रहा है। उन पर सूद भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बिल भेजने के बावजूद किराया जमा नहीं कराने से विभाग को घाटा हो रहा है। जिन उपभोक्ताओं का बिल अधिक हो गया है। उनके लिए एमनेस्टी शुरू की गई है। इसके तहत सूद को छोड़कर असल रकम जमा कराई जा सकती है।
विज्ञापन
इसका उपभोक्ता लाभ उठाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मार्च महीने तक बिल जमा नहीं कराया गया तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जिले में एक लाख के करीब उपभोक्ता हैं। बिजली बिल जमा कराने के लिए नगर में ढिंढोरा भी पीटा जा रहा है। अनाउसमेंट की जा रही है।
बिजली बिल के कई मामले लोक अदालत में भी जाते हैं। वहां, भी केवल सूद ही माफ होता है। लोग सीधे विभाग के कार्यालय में जाकर बिल जमाकर वकीलों की फीस को बचा सकते हैैं और सुचारु बिजली पा सकते हैं।