फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pavement being built without removing technical flaws

तकनीकी खामियों को दूर किए बिना बना रहे फुटपाथ

विज्ञापन
Pavement being built without removing technical flaws
टपाथ के बीचो बीच खड़े बिजली के खंभे. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उधमपुर शहर में करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे फुटपाथ की तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया जा रहा है। फुटपाथ के बीच में पोल व ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इन्हें हटाए बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं, कई स्थानों पर तो दुकानों के बाद ही फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में फुटपाथ के बनने के बाद भी लोगों को इसका सही लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि फुटपाथ का निर्माण कार्य करीब एक महीने से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

धार रोड व पुराने राजमार्ग पर पैदल चलने के लिए फुटपाथ न होने की वजह से लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। अब तक अनेक बार सड़क पर चलने वाले लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं, जिसमें से कई लोगों की जान चली गई। लोगों को सुरक्षित राहगुजर देने के लिए नगर परिषद के सहयोग से जिला प्रशासन ने धार रोड पर एमएच चौक से लेकर वीनस चौक तक फुटपाथ बनाने का काम 14 फरवरी 2022 को शुरू किया। दोमेल से वीनस चौक का काम 3.44 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। लेकिन करीब एक महीने से यह काम बंद पड़ा है। काम बंद होने के कारण शहरवासी भी परेशान हैं। आशीष कुमार, अमन कुमार, कुलदीप व अन्य शहरवासियों का कहना है कि इस योजना को लेकर शहरवासियों को बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं। फुटपाथ बनने के बाद उनको सुबह व शाम के समय सैर करने के लिए स्थान मिलेगा। मौजूदा समय में धार रोड के किनारे पर पैदल चलने के लिए स्थान नहीं है। इसके साथ इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। लेकिन काम बंद होने के बाद लग रहा है कि इसको पूरा होने में अब लंबा समय लग जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने फुटपाथ के बीच में आ रहे खंभे और ट्रांसफार्मर को भी हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इनसेट
फुटपाथ पर लगाई जाने ही 245 सोलर लाइटें
इस योजना के तहत सुभाष चौक से वीनस चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबा फुटपाथ का निर्माण किया जाना है। धार रोड के दोनों तरफ पांच फीट चौड़ा फुटपाथ बनाने के लिए दीवार बनाकर उस पर स्लैब डाला जा रहा है। फुटपाथ का स्लैब ग्रेफ के नाले के साथ डाला गया है, जिस पर सीमेंटेड चेकर्ड टाइलें लगाई जा रही है। इसके साथ ही रात में फुटपाथ को रोशन रखा जाएगा। इसके लिए सोलर लाइटें भी लगाई जानी हैं। फुटपाथ के दोनों तरफ हर 15 मीटर पर एक सोलर लाइट लगेगी। दोमेल से लेकर वीनस चौक तक करीब पौने तीन सौ सोलर लाइटें लगाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तकनीकी खामियों को दूर किया बिना ही तैयार किया जा रहा फुटपाथ
फुटपाथ बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करवाना है, लेकिन इस योजना में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। फुटपाथ के बीच ही कई खंभे और ट्रांसफार्मर व अन्य अवरोधक देखने को मिल रहे हैं। फुटपाथ पर कहीं बिजली के खंभे हैं, कहीं ट्रांसफार्मर का चबूतरा तो कहीं पर दो खंभों पर खड़े ट्रांसफार्मर लगे हैं। इतना ही नहीं विभिन्न मोहल्लों को जाने वाले मार्ग की वजह से कई जगह ये फुटपाथ इतने ऊंचे हैं कि एक से दूसरी जगह तक जाने के लिए लोगों को फिर से सड़क पर आना ही होगा।

-------------------------------
काम बंद होने की सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से काम बंद होने का कारण पूछा गया है। एक्सईएन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कुछ दिनों के अदंर काम को शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ फुटपाथ की तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed